जीवन एक सीख | beauty of life

जीवन के कुछ पन्नों ने ,
     लो आकर के कुछ पढ़ा दिया।
जीवन के कुछ किस्सों ने,
    लो आकर के कुछ सिखा दिया...

 जीवन एक सीख | beauty of life

जीवन के कुछ हिस्सों ने,
    लो आकर के कुछ दिखा दिया...


जन्म हुआ तब मां ने सीखा,
      ममता का एक अनूठा पन्ना।
जीवन एक सीख | beauty of life
                 जीवन एक सीख | beauty of life

बच्चे की प्यारी मुस्कान ने,
      सिखाया मां बनने का प्यारा सपना।
प्यारी-प्यारी,कोमल उंगली की मुट्ठी  ने 
     भी पढ़ा दिया पापा को जिम्मेदारी का किस्सा।
दादा-दादी को भी बता दिया,
    नन्हा शैतान के आने का किस्सा।
लो अब आ गया,आपके जीवन का
      एक और हसीन हिस्सा।

जीवन के कुछ पन्नों ने ,
     लो आकर के कुछ पढ़ा दिया।
जीवन के कुछ किस्सों ने,
    लो आकर के कुछ सिखा दिया...
जीवन के कुछ हिस्सों ने,
    लो आकर के कुछ दिखा दिया...
जीवन एक सीख | beauty of life
                जीवन एक सीख | beauty of life

पल में रूठा पल में मनाया,
    ऐसा भी एक पल आया।
इन पल ने भी हम को पढ़ाया,
   जीवन का एक सच्चा किस्सा।
पापा की फटकार ने,
    हमको जीवन में आगे बढ़ाया।
मां के प्यार-दुलार ने,
    हमको कुछ शैतान भी बनाया।
दादी की कहानियों से ,
   हमने जीवन के उतार-चढ़ाव को सीखा।
दादा जी की लाठी से,
   सारी दुनिया गोल है सीखा।
परिवार के प्यार और अपनापन से 
   सच्ची इंसानियत को भी सीखा....
http://www.madhuribajpai.com/2022/06/purpose-of-living.html
                जीवन एक सीख | beauty of life

जीवन के कुछ पन्नों ने ,
     लो आकर के कुछ पढ़ा दिया।
जीवन के कुछ किस्सों ने,
    लो आकर के कुछ सिखा दिया...
जीवन के कुछ हिस्सों ने,
    लो आकर के कुछ दिखा दिया...

लेखिका :- सुरभि जैन

एक टिप्पणी भेजें

21 टिप्पणियाँ

  1. बहुत खूब ,परिवार की सारी बचपन से लेकर अभे तक की यादें ताजा हो गई,सारे सदस्यो का काम लिखा है अपने👌👌

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी कविता बहुत ही बढ़िया है जिस में बच्चे ने दादा दादी की डाट में प्यार और परिवार में अपनेपन को सीखा आगे उसके जीवन के संघर्ष से क्या सीखा उस संघर्ष में क्या देखा इसपर भी लिखिए।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी लिखने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद

      हटाएं
  3. कुछ ऐसी है ये कविता जैसे किसी परिवार को एक तार में बन दिया गया हो , बहुत प्यारा लिखा गया है !!

    जवाब देंहटाएं
  4. कुछ तस्वीरें बयान कर रही है ये कविता जैसे परिवार में होते है हम , मैं अछि तरह समझ पा रहा हूँ इन तस्वीरों को जो कविता में बयान की गई है , मैं अपने परिवार से दूर रहता हूं , इस कविता के लिए बहुत शुक्रिया !!

    जवाब देंहटाएं
  5. मार्मिक और हृदयस्पर्शी कविता।

    जवाब देंहटाएं
  6. Bhut hi sundar or bhut Sara sahyog rahega aapko ham. Sab ka Aap yese hi aage badte rahte bhut bhut dhanybad Ye Kavita Dene ke liye

    जवाब देंहटाएं