करुणामयी मेरी "माँ"

  यह कविता समर्पित है,मेरी- "माँ पूजनीय करुणा जैन" जी के लिए,जिसे,मेने उनकी याद में बनाई है। उन्होंने हर-पल,हर-क्षण, जीवन को मेरे, सजाया है,संवारा है। लेकिन जब उनकी परवरिश को,उनके गहरे प्रेम को प्रकट करने का मोंका आया, तभी अचानक से उनका हमसे दूर जाना सदैव याद आएगा।

   प्रस्तुत कविता मेरे रोम-रोम से निकली,अपने माँ के प्रति उनके आभाव में वेदना,उनकी करुणा,उनकी ममता को प्रस्तुत करती है।

madhuribajpai.comसुरभि जैन कंचन नगर कटँगी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश

  आइये "एक बेटी की पुकार, अब लौट आ माँ इस बार",पर समर्पित कविता को आगे पढ़ते हैं.....

"क्या बोलूं मैं तुझे,जो तू लौट आए माँ"
करुणा के,अथाह-सागर से भरी, 
     निश्छल है हृदय तेरा 
"माँ",
छल,कपट न मन में तेरे,
     सच्चा,शुद्ध हृदय तेरा 
"माँ",
न कोई भाषा, तेरे लिए ,
      न कोई परिभाषा 
"माँ",
बस एक एहसास,
      बस एक चाह है 
"माँ",
क्या बोलूं मैं तुझे,जो तू लौट आए माँ.........


न तुलना किसी से, न उपमा किसी की,
       आप तो अपने में ही अनमोल हो "माँ",
बड़ी माँ, छोटी मां, मासी,मामी का भी एक स्थान है,
      लेकिन आपका स्थान तो अलग ही हैं "माँ ",
पिता की छाया , भाई का प्यार , बहन का स्नेह तो हैं ही 
       लेकिन आपकी ममता अमूल्य है "माँ",
क्या बोलूं मे तुझे जो तू लौट आए माँ..........

लुटाया था जीवन पूरा तेरे लिए "माँ",
     फिर भी तूने न सोचा मेरे लिए 
"माँ",
कहती थीं न जी पाऊंगी तेरे बिना,
        फिर भी मैं यही और तू छोड़ चली 
"माँ",
धन्यवाद और माफी का भी समय न दिया तूने,
                ऐसा थोड़े ही होता है 
"माँ",
क्या बोलूं मैं तुझे जो तू लौट आए माँ.….......

लेखिका :- सुरभि जैन
कंचन नगर कटंगी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश,

Click here :- जरूर पढ़ें माँ प्यार बहुत अनमोल होता है।

 इसे भी पढ़ें :- एक मुस्कान जीवन बदल देती है,दोस्तों माँ वह चीज है। जो अस्तित्व नया बना देती है।

जरूर click करें :- स्त्री का रहस्य बहुत ही अनमोल है,स्त्री के रहस्य को समझना है तो इस पोस्ट को क्लिक करना है।

नोट :- अगर आपको यह कविता करुणामयी मेरी माँ पसंद आयी है तो इसे शेयर करना ना भूलें और हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Whatsup group में join हो और हमारे Facebook page को like  जरूर करें।आप हमसे Free Email Subscribe के द्वारा भी जुड़ सकते हैं। अब आप इस blue लाइन में क्लिक कर instagram में भी  follow कर सकते हैं ।

लेख पढ़ने के बाद अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करायें। नीचे कमेंट जरूर कीजिये, आपका विचार मेरे लिए महत्वपूर्ण है।