अब तो नारी वीर बन,शक्ति का प्रतीक बन
वीणा की झंकार बन,लक्ष्मी की तलवार बन
अब तो नारी वीर बन ।।
* जब तक तू अबला निबला है,
तब तक बात बनेगी ना
तब तक बात बनेगी ना ।
कायर,पूत कपूत रहेंगें,
बिगड़ी बात बनेगी ना
बिगड़ी बात बनेगी ना।
अब तो नारी वीर बन.....
तब तक बात बनेगी ना
तब तक बात बनेगी ना ।
कायर,पूत कपूत रहेंगें,
बिगड़ी बात बनेगी ना
बिगड़ी बात बनेगी ना।
अब तो नारी वीर बन.....
*दुनिया का उत्थान पतन हैं,
नारी तुम्हारे हाथों मे
नारी तुम्हारे हाथों में।
जैसा चाहे तंत्र मंत्र,
भर देती सबके भाग्य में
भर देती सबके भाग्य में।
अब तो नारी वीर बन....
*नारी तू जब रूद्र रूप धर,
दुष्टों को लल्लकारेगी,
दुष्टों को लल्लकारेगी।
पाप पहर अविनाश करेगी,
बिगड़ी दशा सुधारेगी
बिगड़ी दशा सुधारेगी।
अब तो नारी वीर बन....
*गार्गी,अहिल्य,मैत्रैयी सब,
भारत मे ही जन्म लीं
भारत मे ही जन्म लीं।
जिनकी गाथा राष्ट्र है गाता,
ऐंसी शक्ति सुयोग्य हुईं
ऐंसी शक्ति सुयोग्य हुईं।
अब तो नारी वीर बन.......
भारत मे ही जन्म लीं
भारत मे ही जन्म लीं।
जिनकी गाथा राष्ट्र है गाता,
ऐंसी शक्ति सुयोग्य हुईं
ऐंसी शक्ति सुयोग्य हुईं।
अब तो नारी वीर बन.......
अब तो नारी वीर बन,शक्ति का प्रतीक बन
वीणा की झंकार बन,लक्ष्मी की तलवार बन
अब तो नारी वीर बन ।।
नोट :- अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करना ना भूलें और मुझसे जुड़ने के लिए आप मेरे Whatsup group में join हो और मेंरे Facebook page को like जरूर करें।आप हमसे Free Email Subscribe के द्वारा भी जुड़ सकते हैं। अब आप instagram में भी follow कर सकते हैं ।
लेख पढ़ने के बाद अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करायें। नीचे कमेंट जरूर कीजिये,आपका विचार मेरे लिए महत्वपूर्ण है।
0 टिप्पणियाँ