Wellcome 2021 | happy new year 2021 wishes images status quotes

"जा रहा हूँ मै वर्ष दो हजार बीस हूँ।"


            Wellcome 2021 | happy new year 2021 wishes images status quotes

जा रहा हूँ, 

मैं हूँ वर्ष दो हज़ार बीस,

क्षमा करना, 

नफ़रत स्वाभाविक है,

छीना जो है बहुत कुछ,

बच्चों से पिता को, 

बहन से भाई को, 

पत्नी से पति को, 

ना जाने कितने

सम्बन्धों से सम्बन्धों को,

व्यापार, ऐशो आराम, सुख चैन,

सूची लम्बी है, द्वेष है,

क्रोध है, नाराज़गी है,

इच्छा यह सभी की है,

कब जाओगे,

कब आएगी चैन की नींद,

जा रहा हूँ, मैं हूँ
वर्ष दो हज़ार बीस।।


Wellcome 2021 | happy new year 2021 wishes images status quotes

वापस किया भी है,बहुत कुछ है मैंने,

नदियों को स्वच्छ पानी,

पेड़ों को हरियाली, 

पहाड़ों को झरने, 

बेघर हुए पशु-पक्षियों को घर,

धड़कनों को सांसें,

जीवन को अर्थ,

सम्बन्धों को प्यार,

बागों में फूलों की बहार,

सर्दी की बर्फ़,

गर्मी को ठंडी हवाएं,

सूखे को बरसात,

ज़िंदगी को मौसमी सौगात,

रखना याद जरूर

हर हार के बाद है जीत,

जा रहा हूँ,मैं हूँ 
वर्ष दो हज़ार बीस।।

ऐ मेरे दोस्त ! दुखों को नहीं

खुशियों को याद रखना,

मिली है जो सीख,

उसे संभाल कर रखना,

प्रकृति से

अब और मत खेलना,

सम्पूर्ण संसार हम सब का है, 

याद जरूर रखना,

अधिक नहीं,थोड़े की  है ज़रूरत,

लालच भरी ज़िंदगी की,

बदलनी है सूरत,

खुशियों से भरा साल

दो हज़ार इक्कीस है बहुत नज़दीक, 

जा रहा हूँ, मैं हूँ 
वर्ष दो हज़ार बीस।।


नोट :- अगर आपको "Wellcome 2021 | happy new year 2021 wishes images status quotes" यह लेख  पसंद आया है तो इसे शेयर करना ना भूलें और मुझसे जुड़ने के लिए आप मेरे Whatsup group में join हो और मेंरे Facebook page को like  जरूर करें।आप हमसे Free Email Subscribe के द्वारा भी जुड़ सकते हैं। अब आप  instagram में भी  follow कर सकते हैं ।

लेख पढ़ने के बाद अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करायें।नीचे कमेंट जरूर कीजिये, आपका विचार मेरे लिए महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ